मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल के उप-हिमालय क्षेत्र और सिकिम्म के अलग अलग जगहों में तेज से अधिक तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश और इसके आस-पास के इलाकों में निम्न दाबाब वाले क्षेत्र, गुजरात और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में एक बवंडर उठने, उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू के इलाकों में पश्च्मिी विक्षोब के कारण अगले सप्ताह भी बारिश जारी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज से राज्य को अगले चार दिनों तक बारिश से राहत मिलेगी। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बुधवार तक तेज से अधिक तेज बारिश जारी रहने के आसार हैं।
पूर्वोत्तर के अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड और मणिपुर के अलग-अलग जगहों पर अगले चार दिन तेज से अधिक तेज बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में शहर में 54 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment