Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बुधवार से इसके अधिकतर हिस्सों में फैलने की संभावना है। गांगेय, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। ओडिशा, रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में कल तक तेज वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

The post मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.