मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 20.5° उत्तरी अक्षांश/ 60° पूर्वी देशांतर, दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा, पंजाब और गुजरात के बाकी हिस्सों तथा दिल्ली और राजस्थान में जल्द दस्तक देने के लिए मौसमी स्थितियाँ फिलहाल अनुकूल नज़र नहीं आ रही हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने सर्कुलेशन के चलते अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। हालांकि इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे भागों के ऊपर बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी ऊंचाई पर है।
पश्चिमी विक्षोभ ट्रोपोस्फीयर में मध्यम से उच्च स्तर पर 70° पूर्वी देशांतर और 22° उत्तरी अक्षांश के आसपास है।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक बना ट्रफ इस समय उत्तरवर्ती हुआ है और अब यह पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों बिहार के मध्य हिस्सों और उत्तरी- गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए असम तक बनी हुई है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर तक है।
पंजाब और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान तथा हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक सक्रिय है।
गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश पर 3.1 किमी तथा 5.8 किमी के बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।
असम और आसपास के भागों पर भी समुद्र तल से 2.1 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।
कर्नाटक और केरल के तटों पर तटीय मॉनसून ट्रफ रेखा बनी हुई है।
अरब सागर के मध्य भागों से दक्षिणी कोंकण के बीच बना ट्रफ इस समय दक्षिणी अरब सागर के मध्य से दक्षिणी कोंकण के बीच पहुँच गया है जिसकी ऊंचाई 4.5 किमी से 5.8 किमी के बीच है।
उत्तरी हरियाणा और आसपास के भागों पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर बना चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर हो गया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment