Categories: News-Headlines

मैसर्स टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड, कोलकाता में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट प्रोजेक्ट के तीसरे जहाज की कील लेइंग

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना के तीसरे जहाज के लिए कील लेइंग (जहाज के निर्माण की प्रक्रिया के औपचारिक प्रारंभ का प्रतीक) का आयोजन दिनांक 12 अगस्त, 2022 को मैसर्स टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड, कोलकाता में किया गया । भारतीय नौसेना के लिए फाइव डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (यार्ड 325 से यार्ड 329) की खरीद के लिए अनुबंध पर दिनांक 12 फरवरी, 2021 को मेसर्स टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के साथ 174.77 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर हस्ताक्षर किए गए थे।

पानी के भीतर मरम्मत, रखरखाव और बचाव के लिए जहाजों को बंदरगाह के अंदर और करीब जहाजों के लिए गोताखोरी सहायता प्रदान करने हेतु भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा । डाइविंग ऑपरेशन करने के लिए जहाजों को अत्याधुनिक डाइविंग उपकरण तथा औजारों से सुसज्जित किया जाएगा।

स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त मुख्य और सहायक उपकरणों के साथ, ये जहाज रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.