अमित पंघाल, विकास कृष्ण और एमसी मैरी कॉम उन छह ओलंपियनों में शामिल हैं, जिन्हें नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पटियाला) और यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रशिक्षण शिविरों में शामिल किया गया है। यह शिविर 14 मार्च तक चलेगा।
सेना के तीन मुक्केबाजों अमित पंघाल, मनीष कौशिक और सतीश कुमार, विकास कृष्ण (अखिल भारतीय पुलिस) और आशीष कुमार (हिमाचल प्रदेश) को अब पटियाला में पुरुषों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया है, जबकि मणिपुर की एमसी मैरी कॉम यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महिला प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी।
ये ओलंपियन मुक्केबाज अब 3 जनवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविरों, जिनमें केवल वैसे खिलाड़ी शामिल हुए थे जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था, में शामिल होंगे। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के करीब आने के साथ, भारतीय खेल प्राधिकरण ने भारतीय मुक्केबाजी संघ द्वारा अनुशंसित खिलाड़ियों को शिविर में शामिल किए जाने को मंजूरी दे दी।
विभिन्न भार वर्गों के 63 पुरुष मुक्केबाज और 27 प्रशिक्षण एवं सहयोगी कर्मचारी एनआईएस, पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में मौजूद हैं, जबकि ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और 25 प्रशिक्षण एवं सहायक कर्मचारियों सहित 57 महिला मुक्केबाज पहले से ही यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में मौजूद हैं।
ये दो राष्ट्रीय शिविर, मुक्केबाजी दल की निरंतर तैयारी का हिस्सा हैं और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर का हिस्सा हैं।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment