ओडिशा के उत्तरी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रम्हानी, बैतरणी, बुधबलंगा जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर जहां धीरे-धीरे गिर रहा है, वहीं सुवर्णरेखा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। बाढ़ प्रभावित बालासोर जिले में लगभग चालीस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी है। भोपाल और सागर सहित कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे। राज्य के हिस्सों में नदियां और अन्य जलाशय उफान पर हें और पानी छोड़ने के लिए कई बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं।
उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और बाढ़ के कारण पिछले कुछ दिनों में 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लापता हो गए। राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने राज्य में तलाश और बचाव अभियान शुरू किया है।
इस बीच, देहरादून जिला प्रशासन ने आपदा से प्रभावित 28 परिवारों को 24 लाख 70 हजार 900 रुपये अनुग्रह राशि के रूप में वितरित किए हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के मालदेवता में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का भी दौरा किया। जिला प्रशासन का प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment