Categories: News-Headlines

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुआई में निवार्चन आयोग का दल कल से तीन दिन के जयपुर दौरे पर जाएंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुआई में निवार्चन आयोग का एक दल कल से तीन दिन के दौरे पर जयपुर आ रहा है। इस दल में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के अलावा आयोग के अन्य अधिकारी राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आयुक्तगण व अन्य वरिष्ठ अधिकारी जयपुर में कल मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आयोग एन्फोर्समेंट एंजेंसियों जैसे राज्य पुलिस, सीपीएफ, आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर विभाग, राज्य की लीड बैंक के समन्वयक, रेलवे तथा एयरपोर्ट आदि के नोडल अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष 30 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और केन्द्रीय पुलिस बल के नोडल अधिकारियों द्वारा तैयारियों से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेंगे। दौरे के आखिरी दिन पहली अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त और आयुक्तगण मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

46 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

54 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.