Categories: News-Headlines

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया, यूपी सरकार इस साल 35 करोड़ पौधे लगाएगी

उत्तर प्रदेश सरकार वार्षिक वृक्षारोपण अभियान के तहत इस साल 35 करोड़ पौधे लगाएगी। लखनऊ में राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन 2023 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये पौधे राज्य के सभी जिलों में एक ही दिन में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब उत्‍तरप्रदेश के अधिकांश शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। सरकार ने डीजल और पेट्रोल वाहनों के लिए स्क्रैपिंग नीति लागू की है और धीरे-धीरे ऐसे वाहनों को सड़कों से हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आज लखनऊ में 02 दिवसीय ‘नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023’ के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

मुझे विश्वास है कि यह आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण से संबंधित उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में अवश्य सफल होगा। pic.twitter.com/VlICjzvREc

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2023

इस अवसर पर केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को साकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का विकास इंजन बन रहा है। उन्‍होंने बताया कि उत्‍तरप्रदेश आज सबसे ज्यादा एथेनॉल का उत्पादन कर रहा है। राज्‍य में आयोजित दो दिवसीय जलवायु सम्‍मेलन 2023 पर्यावरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज भारत वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2015 के पेरिस समझौते पर इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्‍टिकोण का प्रभाव है। उन्‍होंने कहा कि आज भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन विश्‍व में सबसे कम है और देश ने अपने नागरिकों की जीवन शैली से दुनिया को दिखा दिया है कि जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सरकार के साथ समाज को भी काम करना होगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन 2023 में जलवायु परिवर्तन, वन और वन्य जीव संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.