केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हर जरूरतमंद की आंखों में खुशी और जीवन में समृद्धि सुनिश्चित करना ही “मोदी मिशन” है। मुख्तार अब्बास नकवी ने आज उत्तर प्रदेश के रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न चिकित्सा सहायता उपकरणों के नि:शुल्क वितरण के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी भी उपस्थित थे।
एलिम्को, कानपुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की “एडीआईपी और राष्ट्रीय वयोश्री योजना” के तहत रामपुर के विभिन्न हिस्सों के लगभग 2000 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, क्रच, वॉकर, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक उपकरण, श्रवण उपकरण जैसे विभिन्न चिकित्सा सहायता उपकरण मुफ्त वितरित किए।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों के दौरान, सरकार ने गरीब और कमजोर वर्गों के “तुष्टीकरण के बिना सशक्तिकरण”, सुशासन और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री बलदेव औलख, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यास, पैकफेड के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा रामपुर अध्यक्ष अभय गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के नुमाइश मैदान में आयोजित “हुनर हाट” का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद कारीगरों तथा शिल्पकारों के स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों को आकर्षक पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। केनरा बैंक ने कारीगरों और शिल्पकारों को आसान ऋण तथा अन्य वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए “हुनर हाट” में एक शिविर स्थापित किया है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” जीईएम (गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस) पर भी उपलब्ध है जो कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार प्रदान कर रहा है।
देश के 30 से अधिक राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 700 कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने स्वदेशी उत्पादों को रामपुर के “हुनर हाट” में प्रदर्शित किया है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment