मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के टी2 टर्मिनल पर सुरक्षा जांच क्षेत्र (एससीपी) के चरण 1 व चरण 2 का विस्तार और उन्नयन का कार्य पूरा हो गया है जिससे क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जगह तैयार हो गई है। इसके परिणामस्वरूप यात्रियों के लिए प्रतीक्षा समय कम होगा और सुविधा बढ़ेगी।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को 3 चरणों में विस्तार और उन्नयन पूरा करने का निर्देश दिया था जिसमें पहला चरण 31 मार्च 2023 को और दूसरा चरण 30 जून 2023 को पूरा हो चुका है। इससे टर्मिनल की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जगह तैयार हुई है जिससे यात्रियों के लिए आसानी सुनिश्चित हुई है और इससे भीड़-भाड़ कम करने में मदद मिली है।
वैश्विक कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारतीय विमानन क्षेत्र द्वारा किए गए सुधार और सशक्तता के कारण देश में दैनिक यात्री यातायात में भारी वृद्धि देखी गई है और इसके परिणामस्वरूप एक आकांक्षी भारत का निर्माण हुआ है जो उड़ान भरने के लिए इच्छुक और तैयार है। इस बढ़ती मांग मांग को पूरा करने के लिए एमआईएएल ने नागर विमानन मंत्रालय और बीसीएएस के परामर्श से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल 2 पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए क्षमता बढ़ाने व अपनी तरह की पहली एकीकृत एससीपी सुविधाओं को उन्नत करने के लिए एक व्यापक योजना की रूपरेखा तैयार की। यह रणनीतिक पहल प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने, प्रतीक्षा समय को कम करने और यात्रियों को एक सहज लेकिन सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई। इस कार्य का पहला चरण सितंबर 2022 में शुरू हुआ और तीन में से दो चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और अपेक्षित परिणाम दिखने लगे हैं।
अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए सीएसएमआईए ने यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए सहायकों को तैनात किया है और वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों/शिशुओं वाले यात्रियों और विशेष रूप से विकलांग यात्रियों के लिए प्राथमिकता लेन प्रदान की है।
एमआईएएल द्वारा की गई प्रगति पर टिप्पणी करते हुए नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, “यात्री संतुष्टि हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है और मुझे खुशी है कि निजी हवाईअड्डा संचालक हवाई यात्रा को आसान और सभी के लिए सहज बनाने के हमारे आदेश में पूरी तरह से सहयोगी हैं। एमआईएएल ने यह अतिरिक्त स्थान बनाकर बहुत अच्छा काम किया है जिससे क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के चरण 3 के पूरा होने से इसमें और वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम काम करना जारी रखेंगे और अपने नागरिकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करेंगे।”
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment