बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कल मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए कल पहला स्वर्ण पदक जीता, वहीं बिंदिया रानी देवी ने 55 किलोग्राम में रजत पदक अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विजेताओं को बधाई दी है।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कल भारत ने चार पदक अपने नाम किए। चारों पदक भारोत्तोलन में आए। महिलाओं में तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंदिया रानी ने रजत, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने रजत पदक और गुरुराज पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक तालिका में भारत एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक लेकर आठवें, जबकि ऑस्ट्रेलिया 13 स्वर्ण के साथ पहले स्थान पर है।
भारोत्तोलन में आज पुरुषों में जेरेमी लालरिनुआंगा और अचिंता शैओल वहीं महिलाओं में पॉपी हजारिका अपनी चुनौती पेश करेंगे। पुरुष हॉकी में पूल ए में भारत का मुकाबला घाना से होगा। टेबल टेनिस में पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेगी। तैराकी में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज अपनी-अपनी स्पर्धाओं के मुकाबले खेलेंगे। बैडमिंटन की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगा। महिला क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। मुक्केबाजी में महिलाओं में निकहत जरीन अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पुरुषों में शिव थापा अंतिम 16 में अपनी चुनौती पेश करेंगे। स्क्वाश में महिलाओं के व्यक्तिगत मुकाबलों में जोशना चिनप्पा अंतिम 16 में खेलेंगी। इसके अलावा आज भारत साइक्लिंग और लॉन बॉल में भी अपनी चुनौती पेश करेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment