मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज से भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रपति अल सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी आ रहा है।
राष्ट्रपति अल-सिसी का राष्ट्रपति भवन में कल भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शाम को उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी। राष्ट्रपति अल-सिसी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता और द्विपक्षीय बैठक करेंगे। विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर राष्ट्रपति सिसि से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति सिसि अपनी यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत के कारोबारी समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।
भारत और मिस्र के बीच वर्षों से मैत्रिपूर्ण सम्बन्ध रहे हैं। जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे सम्बन्धों में दिखाई देते हैं। भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार ने वर्ष 2021-22 में सात अरब 26 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड ऊँचाई हासिल की। मिस्र को तीन अरब 74 करोड़ भारतीय निर्यात और मिस्र से भारत को तीन अरब 52 करोड़ आयात के साथ व्यापार काफी सन्तुलित था। 50 से अधिक भारतीय कंपनियों ने मिस्र की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग तीन अरब 15 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जिनमें रसायन, ऊर्जा, कपड़ा परिधान, कृषि व्यवसाय और खुदरा शामिल है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment