Categories: News-Headlines

मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम: जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम को पूर्ण बहुमत मिला

मिजोरम में विधानसभा चुनाव में जोरम पीपल्‍स मूवमेंट- जेड पी एम ने पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। 40 सदस्‍यों की विधानसभा में पार्टी ने 24 सीटें जीत ली है और तीन सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को दो सीटे मिली है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है। एम एन एफ के कई वरिष्‍ठ नेता या तो हार रहे हैं या पीछे चल रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री जोरमथंगा आइजोल पूर्व एक सीट पर जेड पी एम के उम्‍मीदवार से पीछें चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री आर लल्‍थांग लियाना भी दक्षिण तुइपुई सीट पर जैड पी एम के प्रत्‍याशी से पीछें है। जैड पी एम के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार लालदुहोमा शेरछिप सीट पर पहले ही जीत चुके हैं।

ये 40 सदस्‍यों वाली मिजोरम विधानसभा में बहुमत के लिए 21 विधायक चाहिए। सभी 40 सीटों के लिए गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। उसके बाद ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती की गई।

राज्‍य में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को 80 प्रतिशत मतदान हुआ। 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.