मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट-जेडपीएम के नेता ललदूहोमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे आइजोल सिटी स्थित राजभवन में किया जाएगा।
राज्यपाल डॉ हरीबाबू कम्भापति ललदूहोमा को शपथ दिलाएगें। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मुख्यमंत्री के साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।। जेडपीएम नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी ललदूहोमा को हाल के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिली। उनकी पार्टी को 40 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटें मिली।
सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा जबकि भारतीय जनता पार्टी को दो ही सीट मिली। 20 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में केवल एक सीट मिली।
शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर राजभवन और विधानसभा एनेक्सी के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment