मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों के कारण तीन उप-मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विदेश नेताओं और शीर्ष व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां उनके संज्ञान में है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये टिप्पणियां व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मालदीव सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदाराना तरीके से किया जाना चाहिए और किसी भी रूप में यह घृणा और नकारात्मकता को बढावा देने तथा मालदीव और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ नजदीकी संबंधों को बाधित करने वाला नहीं होना चाहिए।
मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने बताया कि इन टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार सभी सरकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment