Categories: News-Headlines

मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए संवेदनशीलता और सहानुभूति विकसित करना महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी के बीच न्याय की धारणा के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता और करूणा मानवाधिकारों को बढ़ावा देने की कुंजी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अगर हम उन लोगों के स्थान पर स्‍वंय की कल्पना करें, जिन्हें मानव से भी कम आंका जाता है, तो यह हमारी आंखें खोल देगा और हमें सही कार्य करने के लिए विवश करेगा।

आज नई दिल्ली में 74वें मानवाधिकार दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह स्‍वर्णिम नियम है कि “दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप स्‍वंय के लिए चाहते हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा पिछले वर्ष की गई पहलों के बारे में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग मानवाधिकारों के बारे में जागरूकता के प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 30वें वर्ष में आयोग ने मानवाधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है और विभिन्न वैश्विक मंचों में भी भाग लिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत को इस बात पर गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोग के कार्यों को सराहा गया है।

सम्‍पूर्ण विश्‍व के सामने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर राष्ट्रपति ने कहा कि चुनौतियां बहुत हैं और लोगों को मानवाधिकारों की अवधारणा को फिर से परिभाषित करने के लिए मजबूर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को फिर से प्रकृति के साथ सम्मान का व्यवहार करना सीखना चाहिए। यह न केवल एक नैतिक कर्तव्य है, बल्कि मानव के अस्तित्व के लिए भी आवश्यक है।

मानवाधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकारों की रक्षा के लिए इसी दिन साझा मानक मानदंड के रूप में अपनाया और घोषित किया था। इस वर्ष इसका विषय है- ‘सभी के लिए गरिमा, स्वतंत्रता और न्याय’।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.