बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत से थाईलैंड लाए गए भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेषों की एक झलक पाने के लिए वहां के लोग बैंकाक पहुंच रहे हैं।
माखा बुचा के अवसर पर, 24 फरवरी को लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने सनम लुआंग मंडप के पगोडा, जहां पवित्र अवशेष प्रतिष्ठापित हैं, में पवित्र अवशेषों के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों अर्हत सारिपुत्र एवं अर्हत मौदगल्यायन के चार पवित्र पिपराहवा अवशेष 26 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए 22 फरवरी को थाईलैंड के बैंकाक पहुंचे और 23 फरवरी को बैंकाक के सनम लुआंग मंडप में विशेष रूप से निर्मित पगोडा में सार्वजनिक उपासना के लिए प्रतिष्ठापित किए गए।
इस प्रदर्शनी यात्रा कार्यक्रम में पूरे थाईलैंड में कई स्थानों का दौरा शामिल है, जिससे श्रद्धालुओं और उत्साही लोगों को इन प्रतिष्ठित पुरावशेषों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिल सके:
सनम लुआंग मंडप, बैंकाक: 22 फरवरी 2024 – 3 मार्च 2024 (11 दिन)
हो कुम लुआंग, रॉयल राजप्रुइक, चियांग माई: 4 मार्च 2024 – 8 मार्च 2024 (5 दिन)
वाट महा वानाराम, उबोन रत्चथानी: 9 मार्च 2024 – 13 मार्च 2024 (5 दिन)
वाट महाथाट, औलुक, क्राबी: 14 मार्च 2024 – 18 मार्च 2024 (5 दिन)
इन पवित्र अवशेषों को 19 मार्च, 2024 को थाईलैंड से उनके संबंधित स्थलों पर वापस ले जाया जाएगा, जिसके साथ थाईलैंड में एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध प्रदर्शनी का समापन होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment