Categories: News-Headlines

महिलाओं के U-23 एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा

महिलाओं के अंडर-23 एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। वर्षा के कारण आज भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच में एक भी गेंद नहीं फेकी जा सकी। भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल पहले सोमवार को होना था लेकिन बारिश के कारण इसे एक दिन के लिये स्थगित कर दिया गया।

दिलचस्प बात है कि भारत ने फाइनल तक केवल एक ही मैच खेला है जिसमें अपने शुरुआती मैच में मेजबान हांगकांग को नौ विकेट से हराया था। भारत के अन्य तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ गये जिसमें एक भी गेंद नहीं फेंकी गयी और इसमें श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल भी शामिल है। बल्कि बारिश के कारण टूर्नामेंट के आठ मैच नहीं खेले जा सके। बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को छह रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल कल खेला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

48 minutes ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

3 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

3 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

3 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.