उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ कल महाशिवरात्रि के स्नान के साथ समाप्त हो गया। 45 दिन के इस आध्यात्मिक महाकुंभ में 67 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यह महाकुंभ आध्यात्मिकता और मानव समागम के सबसे बड़े आयोजन में से एक था। महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, विदेशी प्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों ने पवित्र डुबकी लगाई।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के एयर शो के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव दिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी सख्ती से पालन किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment