Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र सरकार वंचितों को व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा तकनीकी शिक्षा मुहैया कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है: नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि महाराष्‍ट्र सरकार वंचितों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा मुहैया कराकर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रही है। नितिन गडकरी कल नागपुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमन्‍तु जनजातियों और अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लिए आयोजित किया गया था। उन्‍होंने कहा कि यदि ऐसे आदर्श ग्राम का निर्माण किया जा सकता है जहां कोई व्‍यक्ति गांव छोड़कर शहर नहीं जाए, तो ऐसे ही आदर्श ग्राम के निर्माण की योजना बनाई गई है।

इस कार्यक्रम को महाराष्‍ट्र के उप-मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित किया। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि राज्‍य में अगले तीन वर्ष में कोई भी बेघर नहीं होगा। उन्‍होंने बताया कि आवास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों के लिए पांच लाख आवास, अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए तीन लाख और वंचितों और घुमन्‍तु जनजातियों के लिए दो लाख आवास दिए जाने की योजना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.