Categories: STATE NEWS

महाराष्ट्र सरकार ने जिला प्राधिकरणों को अलर्ट रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में अगले पांच दिनों के लिए मौसम की गंभीर चेतावनी जारी होने के बाद राज्य सरकार ने जिला प्राधिकरणों को जरूरत पड़ने पर अलर्ट रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय से जारी एक वक्तव्य के अनुसार जिला प्राधिकरण यह सुनिश्चित करें कि सभी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा के साथ आपातकालीन सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें। इसके साथ ही भूस्खलन और जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए भी विशेष इंतजाम करने को कहा गया है।

खराब मौसम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी होने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज मुम्बई और कोंकण क्षेत्र के सभी जिलों के आपदा प्रबंधन प्राधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली की आपूर्ति ठप्प होने की स्थिति में बिजली का बैक-अप तैयार रखा जाए साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से जारी रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून के समय फैलने वाली मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी उचित तैयारी रखी जाए।

बैठक में मौजूद मुम्बई के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि 474 निचले इलाकों में पम्प की व्यवस्था की गई है, ताकि जल भराव की समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में पांच विद्यालयों को तैयार रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर निचले इलाके के लोगों को यहां सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.