Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 122 नये खेल परिसर बनाने की घोषणा की

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही 122 नये खेल परिसर बनाए जाएंगे, ताकि देश में राज्‍य को स्‍पोर्टिंग पावरहाउस बनाकर राज्‍य का स्‍तर बढाया जाए। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार खिलाडियों को हरसंभव सुविधा और सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे न केवल राष्‍ट्रीय स्‍तर, बल्कि अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी श्रेष्‍ठ प्रदर्शन कर सकें। मुख्‍यमंत्री महाराष्‍ट्र राज्‍य ओलिम्पिक खेलों का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करने के बाद पुणे के बालेवाडी में शिव छत्रपति क्रीडा संकुल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि राज्‍य को गांव, जिला, तालूका और राज्‍य स्‍तर पर युवा खिलाडियों को विकसित करना है, जिससे अंतर्राष्‍ट्रीय श्रेणी के खिलाडी बनाए जा सकें। उन्‍होंने यह भी बताया कि विश्‍व के खेलों में खिलाडियों की प्रगति सुनिश्वित करने के लिए राज्‍य में प्रत्‍येक खिलाडी का समग्र डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। महाराष्‍ट्र राज्‍य ओलिम्पिक के 39 खेलों में दस हजार खिलाडी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। ये खेल 12 जनवरी तक राज्‍य भर में नौ स्‍थानों पर हो रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

56 minutes ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

56 minutes ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.