Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 889 नये मामले सामने आए

महाराष्‍ट्र में कल 889 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमित लोगों की संख्‍या 66 लाख 33 हजार 612 हो गई है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि कल संक्रमण से 17 लोगों की मृत्‍यु हुई। अब तक राज्‍य में कोविड मौतों की संख्‍या एक लाख 40 हजार 908 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 738 लोगों को संक्रमण मुक्‍त होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। महाराष्‍ट्र में अब तक तक 64 लाख 80 हजार 799 लोग संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं। इस समय आठ हजार 237 लोगों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्‍ट्र के 10 जिलों और चार नगर पालिका क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति में कोविड संक्रमण नहीं मिला। जबकि मुम्‍बई में सर्वाधिक 210 और पुणे में 96 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है।

महाराष्‍ट्र में स्‍वास्‍थ होने की दर 97 दशमलव सात-शून्‍य प्रतिशत है और मृत्‍यु दर दो दशमलव एक-दो प्रतिशत है।

राज्‍य में अब तक छह करोड़ 52 लाख 56 हजार 850 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.