Categories: News-Headlines

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर आज गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने सकारात्मक अप्रोच रखी और इस बात पर सहमति बनी कि लोकतंत्र में विवाद का समाधान केवल संविधान-सम्मत मार्ग से हो सकता है।

अमित शाह ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने तक कोई भी राज्य एक-दूसरे की भूमि पर दावा नहीं करेगा और दोनों राज्यों के तीन-तीन मंत्री इस विषय पर मिल-बैठकर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और यहां रह रहे अन्य राज्यों के लोगों, यात्रियों या व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना झेलनी पड़े, इसके लिए दोनों राज्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने पर भी सहमत हुए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में शीर्ष नेताओं के नाम से किए गए फेक ट्वीट्स ने भी दोनों राज्यों की भावनाओं को भड़काने का काम किया है, इसीलिए बैठक में ये भी तय किया गया कि इस प्रकार के फेक ट्वीट्स के मामलों में एफआईआर दर्ज होगी और दोषियों को जनता के सामने लाया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि दोनों राज्यों के विपक्षी पार्टियों के नेता आम जनता के हित में इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.