Categories: News-Headlines

मलेशिया ने 1 दिसंबर से भारतीय नागरिकों को वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति दी

मलेशिया में इस वर्ष पहली दिसंबर से देश में आने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। अब मलेशिया में भारतीय नागरिक 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कल पुत्राजय में पीपुल्स जस्टिस पार्टी की वार्षिक बैठक में यह घोषणा की। भारत के साथ साथ चीन के नागरिकों को भी पहली दिसंबर से मलेशिया में वीजा मुक्त प्रवेश करने की अनुमति होगी। मलेशिया ने आर्थिक वृद्धि बढ़ाने की दृष्टि से अतिरिक्त पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। श्री अनवर ने पिछले महीने पर्यटकों और निवेशकों के मलेशिया आने को प्रोत्साहन देने के लिए वीजा सुविधाओं में सुधार की घोषणा की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.