मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भारी सफलता मिली है। कुल 16 नगर निगमों में से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को 9 निगमों में सफलता मिली है।
मध्य प्रदेश में करीब 50 दिन चले पंचायती और नगरीय निकाय चुनावों के बाद अब स्थिति साफ़ हो गयी है। कुल 16 नगर निगमों में से सत्तारूढ़ भाजपा ने 9 पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस 5 नगर निगम में अपने महापौर बनाने में कामयाब रही है। एक महापौर आम आदमी पार्टी के खाते में और एक पर भाजपा के बागी प्रत्याशी को जीत मिली है। सबसे अच्छी बात यह है कि 16 में से 9 नगर निगमों में कमान महिलाओं के हाथों में होगी। भाजपा को करीब 85 फीसदी से ज्यादा नगर पालिकाओं में भी जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के हिस्से में महज 13 फीसदी नगर पालिकाएं आई हैं। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और औवेसी की पार्टी भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment