Categories: News-Headlines

मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्‍मी योजना के दूसरे चरण का शुभारम्‍भ किया

मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्‍मी योजना के दूसरे चरण का शुभारम्‍भ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने घोषणा की कि अगर लाडली लक्ष्‍मी कन्‍याएं मेडिकल, आई.आई.टी., आई.आई.एम. और अन्‍य संस्‍थानों में प्रवेश लेती हैं, तो सरकार उनकी पूरी फीस का भुगतान करेगी। राज्‍य में हर वर्ष दो मई से बारह मई तक लाडली लक्ष्‍मी उत्‍सव मनाया जाता है।

मध्‍य प्रदेश में कन्‍या शिशु के जन्‍म से लेकर विवाह तक की सम्‍पूर्ण जिम्‍मेदारी की पूर्ति के लिए एक अप्रैल 2007 में लाडली लक्ष्‍मी योजना लागू की गई थी।

राज्‍य में इस वर्ष अप्रैल तक 42 लाख से अधिक कन्‍याओं का लाडली लक्ष्‍मी योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली लाडली लक्ष्मी को राज्य सरकार द्वारा अलग से 25 हजार रुपये की राशि दो किश्तों में दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से फीस की चिंता करने की बजाय अपनी पढ़ाई की चिंता करने पर जोर दिया। श्री चौहान ने बालिकाओं की बेहतरी के लिए कार्य करने वाली पंचायतों को लाडली लक्ष्मी पंचायत का दर्जा देने की भी घोषणा की। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 7,500 लाडली लक्ष्मी बेटियां मौजूद थीं। इसके अलावा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मी ने वर्चुअली इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने लाडली ई-सवाद ऐप भी लॉन्च किया। संजीव शर्मा, आकाशवाणी समाचार, भोपाल।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.