मध्य प्रदेश में मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। समारोह कल सुबह साढ़े 11 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की आज हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के तौर पर मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव किया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई सी0 पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वरिष्ठ नेता और मौजूदा सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। वहीं पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। हालाँकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment