Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर, कांग्रेस तेलंगाना में आगे

चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। उपलब्ध रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस तेलंगाना में आगे चल रही है।

राजस्थान में कुल 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था। श्रीगंगा नगर के करणपुर सीट के लिए मतदान कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था। सभी 199 सीटों के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 115 सीटों पर और सत्तारूढ़ कांग्रेस 69 सीटों पर और अन्य 12 सीटों पर आगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलेट टोंक विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी नाथद्वारा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विश्वराज सिंह मेवार से पीछे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर जोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से 28 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के रूझान आ गये हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 166 सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस 62 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रह्वाद पटेल भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी शुरूआती प्रतिक्रिया में विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम को दिया है।

छत्‍तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 53 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य ने 2 सीट पर बढ़त ले रखी है। प्रमुख उम्‍मीदवारों में पाटन सीट पर भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह राजनंदगांव सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के टीएस सिहं देव अंबिकापुर सीट पर पीछे चल रहे हैं, यहां पर भाजपा के राजेश अग्रवाल ने बढ़त बना रखी है। कुंकरी से भाजपा के विष्‍णुदेव साही आगे चल रहे हैं। भाजपा की रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत सीट पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा भाजपा ने जिन सीटों पर बढ़त बना रखी है उनमें धर्म जयगढ़, मस्‍तूरी, अहिवारा और खैरगढ़ सीट हैं।

तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों के रूझान आ गये हैं। कांग्रेस 63 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने 9 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भारत राष्‍ट्र समिति 39 सीटों पर आगे है और एक सीट जीत ली है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने भी छह सीट पर बढ़त ले रखी है। अन्‍य ने एक सीट पर बढ़त बना रखी है। मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गजवेल सीट पर आगे चल रहे हैं। के. चंद्रशेखर राव, कामारेड्डी सीट पर पीछे चल रहे हैं। कोंडगल सीट से ए. रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं। करीमनगर से भाजपा के बंदी संजय कुमार पीछे चल रहे हैं। जुबली हिल्‍स से कांग्रेस के मो. अजहरूद्दीन आगे चल रहे हैं। चंद्रयान गुट्टा सीट से एआईएमआईएम के अकबरूद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। तेलंगाना के स्‍पीकर पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी अपनी सीट पर आगे हैं। वहीं, अंडोल सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

10 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

14 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.