मध्य तटीय आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवाती तूफान मिग जोंम कमजोर हो गया है और यह पूर्वोत्तर तेलंगाना तथा निकटवर्ती दक्षिणी छत्तीसगढ़-दक्षिणी आंतरिक ओडिशा-तटीय आंध्र प्रदेश पर केंद्रित है। पूर्वोत्तर तेलंगाना और निकटवर्ती दक्षिणी छत्तीसगढ़-दक्षिणी आंतरिक ओडिशा-तटीय आंध्र प्रदेश पर केंद्रित है, जो तेलंगाना में खम्मम से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व और छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।
उत्तरी तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं। अगले 6 घंटों के दौरान हवा की गति 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात मिचौंग के कारण विशेषकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस चक्रवात में घायल या इससे प्रभावित होने वाले लोगों के लिए भी प्रार्थना की और अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने तक वे अपना काम जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा है; “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण विशेष तौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मेरी प्रार्थनाएं इस चक्रवात में घायल या इससे प्रभावित लोगों के साथ हैं। अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक वे अपना काम जारी रखेंगे।”
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment