मध्यप्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की कल हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के तौर पर मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव किया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
वरिष्ठ नेता और मौजूदा सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। वहीं पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। हालाँकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।
अपने निर्वाचन के बाद पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि वे पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता है और इस जिम्मेदारी के लिए वे केन्द्रीय और प्रदेश के नेताओं के आभारी हैं।
मैं दायित्व के लिए आभार भी मानता हूं और आप सब के विश्वास के साथ निश्चित रूप से जो विकास का कारवॉ बढाया माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने और यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निश्चित रूप से हम इसको आगे बढाएंगे।
बैठक में तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकडा भी मौजूद थी।
मनोनित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उज्जैन दक्षिण विधानसभा से क्षेत्र से तीसरी बार चुने गए डॉ. यादव 2020 में पहली बार शिवराज सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। उन्हें हाल ही में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेम नारायण यादव के खिलाफ लगभग 13 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। डॉ. मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्यप्रदेश के महाकाल लोक के लिए प्रसिद्ध उज्जैन में हुआ था। 58 वर्षीय मोहन यादव 1980 के दशक में एबीपी से जुड गए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की महत्वपूर्ण भूमिका निभाए हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment