Categories: News-Headlines

मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने से 14 लोग घायल

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आज सुबह आग लग गई। यह घटना भस्म आरती के दौरान घटी। इस घटना में पुजारी समेत 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

अगर भस्‍म आरती में जो कि वहां अंदर मंदिर की चांदी की जो परतें चढी रहती हैं, उसको बचाने के लिए गूलाल डलती है, तो कपडे के अंदर पर्दा बनाया गया था और संयोग से भस्‍म आरती के समय आरती की थाली में गुलाल गिरा, तो उससे पर्दे जले और जो पुजारी कुछ थे उनके ऊपर थाली पलटी है, उसके कारण से पुजारी घायल हुए, कुछ लोग इंदौर में हैं, कुछ उज्‍जैन में है। भगवान की दया है कि कोई बडी घटना नहीं घटी, लेकिन फिर भी घटना जो भी घटी है, उसके मजिस्‍ट्रेट जांच के हमने आदेश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी घायलश्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात की है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.