मद्रास उच्च न्यायालय ने इस महीने की 21 तारीख से तीन चरण में होने वाले पुदुचेरी स्थानीय निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया है। उच्च न्यायालय ने पुदुचेरी राज्य निर्वाचन आयोग से स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रक्रिया में कई विसंगतियों को सही करने का निर्देश दिया है।
अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायाधीश पी.डी. ऑडिकेसवालु की पीठ ने कहा कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए।
केवल स्थानीय निकाय चुनाव शीघ्र कराए जाने पर जोर देने पर न्यायालय ने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं है कि चुनाव गैर-कानूनी तरीके से कराए जाए। मामले की अगली सुनवाई कल शाम की जाएगी।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment