Categories: News-Headlines

मणिपुर में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

मणिपुर में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी। सुबह 9.30 बजे तक 8.94% मतदान हुआ। यह जिले हैं- पूर्वी इंफाल, पश्चिमी इंफाल, कांगपोक्पी, फेरज़ॉल, चूडाचांदपुर और बिष्णुपुर। पहले चरण में पंद्रह महिलाओं सहित कुल एक सौ 73 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

चुनाव अधिकारियों ने मतदान को स्‍वतंत्र निष्‍पक्ष सुनिश्चित कराने के लिए सभी उपाय किए हैं और आवश्‍यक प्रावधान किया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा और सभी मतदान केन्‍द्रों को कोविड महामारी को देखते हुए सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान केन्‍द्रों पर सहायता बूथ बनाए जाएंगे और अर्धसैनिक बलों ने स्‍टेशनों के आसपास गश्‍त तेज कर दी है। चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी है कि वेबकास्टिंग उन क्षेत्रों में की जाएगी जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्‍ध है और दूरदराज के क्षेत्र जहां इंटरनेट उपलब्‍ध नहीं है वहां वीडियोग्राफी की जाएगी। पहले चरण की शेष विधानसभाओं के लिए मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मी आज जिला मुख्‍यालय से चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.