Categories: News-Headlines

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार; सेना और अर्द्धसैनिक बल सामान्‍य स्‍थि‍ति बहाल करने में प्रयासरत

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सेना और अर्द्धसैनिक बल राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उईके ने मणिपुर के लोगों से शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया है।

एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि मणिपुर के विभिन्न समुदाय कई वर्षों से एक साथ मिलकर रहते आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा से केवल विनाश होता है और लोगों के बीच अविश्वास पैदा होता है। अनुसुइया उईके ने सभी समुदायों से अहिंसा अपनाने और समाज के विकास में साथ देने के लिए कहा। अभी तक वहां कर्फ्यू जारी है और उसमें कोई छूट नहीं दी गई है। समूचे राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कमी ने लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

5 hours ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

14 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

14 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.