मणिपुर पुलिस ने भीड़ की हिंसा के दौरान सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने वाले लोगों को चेतावनी दी और कहा है कि अगर संबंधित अधिकारी को हथियार वापस कर दिए जाएं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
पुलिस के अपर महानिदेशक एल कैलून ने आज इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस चौकी से हथियार और गोला-बारूद लूटने की खबरें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक उन व्यक्तियों को अपराधी के रूप में नहीं लिया है और उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द हथियार प्रशासन को सौंप दें। एल कैलुन ने कहा कि लोग हथियार को किसी भी स्थान पर रखकर इसकी सूचना पुलिस को दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने का भी अनुरोध किया।
पुलिस महानिदेशक पी. डौंगेल ने कहा है कि अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त बीस कंपनियां इम्फाल पहुंचनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सेना, अर्धसैनिक बल तथा पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हैं।
इस बीच, ऑपरेशन कमांडर अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष सिन्हा ने सभी से शांति बनाये रखने और भीड़ की हिंसा से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment