मणिपुर के कई हिस्सों में फिर से हिंसा भड़क गई है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध कूकी उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल रात दूर-दराज के इलाकों में मुठभेड़ हुई। ताजा समाचार मिलने तक कुछ क्षेत्रों में गोलीबारी जारी है।
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कूकी उग्रवादियों के कृत्यों की कड़ी निंदा की है और उन्हें आतंकवादी बताया है। उन्होंने आज दोपहर इम्फाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेना और अर्धसैन्य बलों समेत सुरक्षा बलों ने संदिग्ध उग्रवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तकरीबन 40 उग्रवादी मारे गए हैं। उग्रवादी आगजनी पर उतारू थे और आम लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे।
काकचिंग जिले में संदिग्ध कूकी उग्रवादियों ने कल रात घाटी में दो गावों में तकरीबन ढाई सौ मकानों को आग लगा दी। बेघर लोगों ने स्थानीय विधायक के आवास पर शरण ली है। लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आज कर्फ्यू में दी जाने वाली छूट हटा दी और तत्काल अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment