Categories: News-Headlines

मई में पाम तेल आयात 33 प्रतिशत घटकर 5.14 लाख टन पर

देश का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, समीक्षाधीन महीने में आरबीडी पामोलीन के आयात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

भारत दुनिया का वनस्पति तेलों का प्रमुख खरीदार है। मई, 2021 में पाम तेल का आयात 7,69,602 टन रहा था।

एसईए के अनुसार, मई में देश का कुल वनस्पति तेल आयात घटकर 10,05,547 टन रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 12,13,142 टन था।

देश के वनस्पति तेल आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत है।

एसईए के मुताबिक, इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। साथ ही उसने निर्यात कर में भी कमी की है। इस वजह से इंडोनेशिया से निर्यात बढ़ेगा, जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतें प्रभावित होंगी।

पाम तेल उत्पादों की बात की जाए, तो कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का आयात मई में घटकर 4.09 लाख टन रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 7.55 लाख टन था।

हालांकि, आरबीडी पामोलीन का आयात बड़ी बढ़ोतरी के साथ एक लाख टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 2,075 टन था। कच्चे पाम कर्नेल तेल (सीपीकेओ) का आयात 11,894 टन से घटकर 4,265 टन पर आ गया।

वहीं सोयाबीन तेल का आयात बढ़कर 3.73 लाख टन पर पहुंच गया, जो मई, 2021 में 2.67 लाख टन रहा था।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.