Categories: News-Headlines

मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने Tejas Mark-2 परियोजना को स्‍वीकृति दी, लडाकू विमान के डिजाइन और विकास के लिए 6500 करोड़ रुपये मंजूर

मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने तेजस मार्क-2 परियोजना को स्‍वीकृति दे दी है। समिति ने प्रोटोटाइप, उड़ान परीक्षण और प्रमाणन के साथ तेजस मार्क-2 लड़ाकू विमान के डिजाइन और विकास के लिए 6500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को स्वीकृत मौजूदा ढाई हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।

तेजस के उन्नत संस्करण में इसकी उड़ान और लड़ाकू क्षमताओं में कई अतिरिक्त सुविधाएं होंगी। तेजस 2.0 अधिक शक्तिशाली जीई-एफ 414 इंजन से सुसज्जित होगा। इससे यह विमान अपने उड़ान क्षेत्र का विस्तार करने और मौजूदा संस्करण की तुलना में अतिरिक्त वजन और हथियार ले जाने में सक्षम होगा। तेजस मार्क-2 लडाकू विमान की भार वहन क्षमता चार टन होगी।

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा है कि तेजस मार्क-2 वायु सेना की कमी को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों को इस विमान को भारतीय वायुसेना में समय पर शामिल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि आने वाले वर्षों में मिग-21 विमान चरणबद्ध तरीके से चलन से बाहर हो रहे हैं। इस लिए परियोजनाओं का निर्धारित समय पर पूरा किया जाना महत्‍वपूर्ण है। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि इस फैसले से अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के स्वदेशी डिजाइन और विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की पहल को आगे बढ़ाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.