Categories: News-Headlines

भूटान नरेश वांगचुक भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एयरपोर्ट पर किया उनका स्‍वागत

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांग्‍चुक भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे। भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। भूटान नरेश के साथ विदेश तथा अंतरराष्ट्रीय व्‍यापार मंत्री डॉ. तांडी दोरजी और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी आये हैं।

भूटान नरेश की यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्‍च स्‍तरीय आदान-प्रदान की लम्‍बे समय से चली आ रही परम्‍परा के तहत हो रही है। उनकी यात्रा पर भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि इस यात्रा से भारत और भूटान के बीच साझेदारी और बढेगी।

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांग्‍चुक, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग को अनूठा संबंध है जो आपसी समझदारी तथा विश्‍वास पर टिका है। इस यात्रा से दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही आर्थिक और विकास संबंधी सहयोग सहित आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.