भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज असम में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान देखा। इस दौरान असम सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ थे। आज रात भूटान नरेश के सम्मान में काजीरंगा कन्वेंशन सेंटर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा।
भारत पहुंचे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने असम के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के साथ की। अधिकारियों ने शाही आगंतुक को कामाख्या मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
भूटान नरेश वांगचुक के साथ भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर और वरिष्ठ अधिकारी भी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। भूटान नरेश महाराष्ट्र की यात्रा पर जाएंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment