Categories: News-Headlines

भारत से अफगानिस्तान के लिए 2500 मीट्रिक टन गेहूं ले जा रहे 50 ट्रकों को रवाना किया गया

भारत से अफगानिस्तान के लिए दो हजार पांच सौ मीट्रिक टन गेहूं ले जा रहे 50 ट्रकों को आज पंजाब के अमृतसर में एक समारोह में झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ये सहाय़ता पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान भेजी गई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई और विश्व खाद्य कार्यक्रम के निदेशक बिश्वा पाराजुली के साथ इन ट्रकों को रवाना किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये मदद अफगानिस्तान के लोगों के लिए गेहूं की आपूर्ति करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। ये गेहूं अफगानिस्तान के जलालाबाद में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को सौंप दिया जाएगा। भारत ने अफगानिस्तान में गेहूं के वितरण के लिए डब्ल्यूएफपी के साथ समझौता किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ अपने विशेष संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है। भारत कोवैक्सीन की 5 लाख खुराक, 13 टन जीवन रक्षक दवाएं और 500 यूनिट सर्दियों के कपड़ों की आपूर्ति पहले ही कर चुका है। इन खेपों को विश्व स्वास्थ्य संगठन और काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपा गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

17 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

5 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

5 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

5 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.