Categories: News-Headlines

भारत सरकार रूस को तेल भुगतान सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है: डॉ. जयशंकर

यूक्रेन संकट के बीच भारत ने जोर देकर कहा कि हमारी विदेश नीति अपनी सोच, विचारों और हितों को ध्‍यान में रखकर बनाई जाती है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी संकट को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति पर लौटने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

डॉ. एस० जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बात की है। उन्‍होंने बताया कि सरकार उभरती चुनौतियों की वजह से रूस को तेल भुगतान सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी जरूरत का एक प्रतिशत से भी कम तेल रूस से आयात करता है। उन्होंने कहा कि सरकार रूस और चीन सहित अंतरराष्ट्रीय संबंधों में हो रहे सभी बदलावों से पूरी तरह अवगत है और राष्ट्रीय हितों के अनुसार ही रणनीति तैयार करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

37 minutes ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

37 minutes ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.