केन्द्र ने श्रीलंका संकट पर चर्चा के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बैठक की अध्यक्षता करेंगी। रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में डीएमके और ए.आई.डी.एम.के. दलों ने मांग की थी कि भारत को श्रीलंका में संकट को लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए।
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत, श्रीलंका की जनता का समर्थन करता रहेगा क्योंकि वे लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों तथा स्थापित संस्थाओं और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्ध और प्रगति की अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत ने इस वर्ष श्रीलंका को लगभग तीन अरब, अस्सी करोड डॉलर की सहायता पहुंचाई है।
श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के लिए कल मतदान होगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment