केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 को सफलतापूर्वक आयोजित करने में उद्योग निकायों तथा ऑटोमोबाइल संगठनों की पहल के लिए उनकी सराहना की है। यह कार्यक्रम भारत में आयोजित किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है जो एक छत के नीचे ऑटोमोबाइल उद्योग की मूल्य श्रृंखला के प्रत्येक पहलू को कवर करता है।
ऑटोमोटिव उद्योग के परामर्श से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को बढ़ाने तथा तीन स्थानों : भारतमंडपम, यशोभूमि (भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं एक्सपो केंद्र) द्वारका, और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा पर एक ही साथ 17 जनवरी से 22 जनवरी तक एक्सपो आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अन्य चीजों के अतिरिक्त विविध प्रकार के वाणिज्यिक और यात्री वाहन, बिजली से चलने वाले वाहन (ईवी), ऑटो कंपोनेंट, टायर, बैटरी और स्टोरेज कंपोनेंट, वाहनों में समेकित सॉफ्टवेयर और निर्माण उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आयोजन एक उद्योग आधारित कार्यक्रम होगा जिसमें ईईपीसी इंडिया, सियाम, एसीएमए, एटीएमए, आईईएसए, नैसकॉम, आईसीईएमए, इन्वेस्ट इंडिया, सीआईआई, फिक्की और एसोचैम जैसे उद्योग संघों की सक्रिय भागीदारी होगी। इन उद्योग संघों ने व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए अन्य उद्योग निकायों को भी इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए निमंत्रण दिया। एक्सपो के अतिरिक्त, कई क्षेत्रीय सत्र, बिजनेस फोरम, सीईओ कॉन्क्लेव, मीडिया इंटरैक्शन और ऐसे अन्य बिजनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यह आयोजन गतिशीलता क्षेत्र के भीतर बढ़ते स्टार्ट – अप इको सिस्टम पर प्रकाश डालेगा।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, खरीदार, वक्ता, नए उत्पाद लॉन्च और समर्पित खरीदार – विक्रेता बैठकें एक्सपो के अन्य प्रमुख आकर्षण होंगे। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभाग भी गतिशीलता क्षेत्र के लिए की जा रही विशिष्ट पहलों को प्रदर्शित करके सक्रिय रूप से योगदान देंगे। इसके अलावा, राज्य सरकारों को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उनकी संबंधित पहलों को उजागर करने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह सहयोग गतिशीलता उद्योग के भीतर नवोन्मेषण और विकास को बढ़ावा देने में केंद्रीय और राज्य अधिकारियों के बीच व्यापक जुड़ाव को रेखांकित करता है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment