Categories: News-Headlines

भारत में 37,21 करोड़ से अधिक लोगो को कोविड का टीका लगाया गया, पिछले 24 घंटों में 42,766 नये मामले दर्ज, रिकवरी दर 97.20 प्रतिशत

भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज कल 37 करोड़ के पार हो गई है। कुल 48,04,423 सत्रों में टीके की कुल 37,21,96,268 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 30,55,802 खुराकें दी गईं। सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 42,766 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 13 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,033 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.48 प्रतिशत रह गया है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,99,33,538 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 45,254 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.20 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,55,225 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.90 करोड़ से अधिक (42,90,41,970) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.19 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 19 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 33 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.