भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,386 नए मामले आए, 2,81,109 रिकवरी हुईं और 1,733 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटों में 2,81,109 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,61,386 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 16,21,603 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 3.90 प्रतिशत हैं।
पिछले 24 घंटों में 57 लाख से अधिक (57,42,659) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 167.29 करोड़ (1,67,29,42,707) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,83,99,537 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,42,793 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 73.24 करोड़ (73,24,39,986) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 14.15 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 9.26 प्रतिशत है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment