एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत भारत के संचयी कोविड टीकाकरण कवरेज ने आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 43 करोड़ (43,26,05,567) के आंकड़े को पार कर लिया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज लगभग 46 लाख (45,74,298) टीकों की खुराक दी गई है।
आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीके की 22,80,435 पहली खुराक और 2,72,190 दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से 37 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों द्वारा पहली खुराक लेने वालों की संचयी संख्या 13,77,91,932 है और दूसरी खुराक लेने वालों की कुल संख्या 60,46,308 है। तीन राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक संचयी खुराक दी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment