भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज कल शाम 7 बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 45.55 करोड़ (45,55,02,438) को पार कर गया। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिये सुलभ बनाने के नये चरण की शुरुआत 21 जून से हुई है। कल शाम 7 बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कल टीके की करीब 47 लाख (46,52,914) खुराकें दी गयीं।
कल 18 से 44 आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में टीके की 22,83,018 खुराकें और दूसरी खुराक के रूप में टीके की 4,34,990 खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के कुल मिलाकर 14,66,22,393लोगों को टीके की पहली खुराक और 76,51,261 को दूसरी खुराक प्राप्त हुई। 5 राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18 से 44 आयुवर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा खुराक दे दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18 से 44 साल के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दे दी है।
टीकाकरण अभियान के 195वें दिन (29 जुलाई, 2021) को टीके की कुल 46,52,914 खुराकें दी गयीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 30,83,757 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 15,69,157 लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिली। दिन की अंतिम रिपोर्ट कल देर रात तक पूरी कर ली जाएगी। देश में सबसे असुरक्षित जनसमूहों की कोविड-19 से सुरक्षा के एक साधन के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर निरंतर समीक्षा और निगरानी की जाती है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment