भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल युद्धाभ्यास ‘साइक्लोन’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए 25 कर्मियों वाली भारतीय थल सेना की टुकड़ी मिस्र पहुंच गई है। यह युद्धाभ्यास आज (22 जनवरी) से 1 फरवरी 2024 तक अंशास, मिस्र में किया जाएगा। युद्धाभ्यास का पहला संस्करण पिछले साल भारत में किया गया था।
इस युद्धाभ्यास में, भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है और 25 कर्मियों वाले मिस्र के दल का प्रतिनिधित्व मिस्र के कमांडो स्क्वाड्रन और मिस्र के एयरबोर्न प्लाटून द्वारा किया जा रहा है।
युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अध्याय VII के तहत रेगिस्तानी/अर्ध रेगिस्तानी इलाकों में विशेष अभियानों की पृष्ठभूमि में दोनों पक्षों को एक-दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। इस युद्धाभ्यास ‘साइक्लोन’ को द्विपक्षीय सैन्य सहयोग विकसित करने और दोनों थल सेनाओं के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए सामरिक सैन्य युद्धाभ्यासों के रिहर्सल और दोनों सेनाओं के बीच चर्चा के माध्यम से डिज़ाइन किया गया है।
इस युद्धाभ्यास में उप-पारंपरिक क्षेत्र में विशेष अभियानों की योजना और उनका कार्यान्वयन शामिल होगा और इसे तीन चरणों में किया जाएगा। जहां पहले चरण में सैन्य प्रदर्शनियां और सामरिक बातचीत शामिल होगी, वहीं दूसरे चरण में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), काउंटर आईईडी और कॉम्बैट फर्स्ट एड पर प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में निर्मित क्षेत्र में लड़ाई और बंधक बचाव परिदृश्यों पर आधारित संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास शामिल होगा।
यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के सैन्यदलों को अपने संबंधों को मजबूत करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। यह साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने और दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करेगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment